Thursday, 10 September 2015

accident in mandi himachal pardesh

हिमाचल के जिला मंडी के पधर के पास एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ है।

हादसे में कुल 20 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा मंडी-जोगिंद्रनगर नेशनल हाइवे पर हुआ है। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बस सड़क से करीब 70 फीट गहरी खाई में गिरी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घायलों के बयान ले रही है। वहीं, परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।




0 comments:

Post a Comment

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Best WordPress Themes